मोठ: एरच थाना क्षेत्र में 16 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Moth, Jhansi | Jun 12, 2026 झांसी के एरच थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त तेजपाल उर्फ तेज सिंह (45) निवासी मोहल्ला टोरिया, थाना कोतवाली, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) है। वह वर्ष 2010 में दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। कार्रवाई थानाध्यक्ष रु