सिहोरा: सिहोरा मंडी में मूंग- उड़द खरीदी ठप: किसानों ने हाइवे पर किया जाम जबलपुर कटनी मार्ग का यातायात 40 मिनट तक थमा
कृषि उपज मंडी सिहोरा में मूंग और उड़द की बोली न लगने से नाराज किसानों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे 30 पर पहरेवा के पास जाम लगा दिया। लगभग 40 मिनट तक यह यातायात बाधित रहा जिससे जबलपुर कटनी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानों का आरोप है कि भी पिछले दो दिनों से अपनी उपज लेकर मंडी में बैठे थे।