बीकानेर: पुरानी गजनेर रोड के निवासियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जताया रोष
बीकानेर। करमीसर फांटा गजनेर रोड से अंसल सिटी कट तक की सर्विस रोड़ खुलवाने व करमीसर फांटा नो एंट्री पुलिस पाइंट को अंसल सिटी कट पर ले जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जिला कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृृत्व कर रहे बसपा नेता पवन ओझा ने बताया कि गजनेर रोड से अंसल सिटी कट तक की 2 किमी तक सर्विस रोड बंद रहतीं है।