बीकानेर: म्यूज़ियम चोहराहे से गंगाशहर हॉस्पिटल तक निगम ने अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ आज की कार्रवाई
बीकानेर। नगर निगम की ओर से अवैध हार्डिग्स लगाने वालों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई। निगम के वरिष्ठ सहायक राजस्व वरूण भदौरिया,लिपिक रोहित कुमार के नेतृत्व में म्यूजियम चौराहे से गंगाशहर हॉस्पिटल तक करीब 26 हार्डिग्स को हटाया गया। बताया जा रहा है कि जिन प्रतिष्ठानों या संस्थानों के प्रचार हार्डिग्स थे। उनके निगम पर रूपये बकाया चल रहे थे।