बीकानेर: बीकानेर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत जिले भर में 112 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
आईजी ओमप्रकाश द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जिला पुलिस ने एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए 112 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक दिवसीय अभियान के तहत 360 पुलिस के जवानों की 78 टीमों द्वारा 450 स्थानों पर दबिश व चेकिंग की गई। जहां 34 स्थाई वारंटियों,एक इनामी अपराधी सहित कुल 112 अपराधों को गिरफ्तार किया