शनिवार की सुबह 9:00 बजे से दुर्गाबाड़ी महुआडार में मां दुर्गा की प्रतिमा का स्थापना का 17 वर्ष गांठ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कलश यात्रा का आयोजन दुर्गाबाड़ी में किया गया । कलश यात्रा दुर्गाबाड़ी से निकलकर रामपुर स्थित नदी तक गई । जहां कलश में जल लेकर कलश यात्रा पुनः दुर्गाबाड़ी पहुंची।