भितरवार: थाने के बाहर तीन बदमाशों ने युवक से की मारपीट, थाने में की शिकायत
भितरवार पुलिस थाने के मुख्य गेट के बाहर तीन बदमाशों ने एक युवक से लाठी डंडों से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घायल ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।