अरनोद: जाजली गांव में ट्रैक्टर के टायर की चपेट में आने से 53 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
अरनोद थाना क्षेत्र के जाजली गांव में मंगलवार को खेत पर सोयाबीन निकालने पहुंचे 53 वर्षीय जब्बर सिंह की ट्रैक्टर के बड़े टायर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि जब्बर सिंह पुत्र बिंदु राज सिंह राजपूत, निवासी झंवर अजीत नगर, जिला जोधपुर, जाजली गांव में एक खेत पर सोयाबीन निकालन