कांके: रांची एयरपोर्ट पहुंचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी, राज्य में सरकार बनाने का दावा किया
Kanke, Ranchi | Nov 22, 2024 रांची एयरपोर्ट शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर पहुंचे। इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने झारखंड में सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने पांच साल जनता की सेवा की है। साथ ही कहा कि हमने महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए अगले पांच साल का एजेंडा रखा कोई हवा हवाई बात नहीं की।