Public App Logo
हरिहरनाथ मंदिर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, श्रद्धालु हुए गदगद सोनपुर.पवित्र श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को सोनपुर स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर परिसर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई.आसमान से बरसते फूलों को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बन गया. पुष्पवर्षा के दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव और जय श्रीराम,जय बाबा हरिहरनाथ के जयघोष से गूंज उठा.हेलीकॉप्टर से मंदिर के गर्भगृह एवं आसपास के क्षेत्र में पुष्पवर्षा होते ही श्रद्धालुओं ने इसे भगवान हरिहरनाथ का आशीर्वाद बताते हुए खुशी जताई.बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए.मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु काफी देर तक इस मनोहारी दृश्य का आनंद लेते रहे.पुष्पवर्षा के कारण मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और उत्सवी वातावरण और भी आकर्षक हो गया. श्रद्धालुओं ने भगवान हरिहरनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना की. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. पुष्पवर्षा का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. - Fatehpur News