शिवपुरी नगर: खनियाधाना क्षेत्र की युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र की रहने वाली शालिनी वंशकार उर्फ पिंकी ने आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एक आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई। अपने आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह बचपन से नाना-नानी के साथ रह रही है, जिनके द्वारा उसकी मां के नाम मकान का हिस्सा किया गया था। आवेदन में उसने आरोप लगाया है