कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना गेट के पास सड़क किनारे बह रही नाली पानी से बढ़ी परेशानी ,जीप अध्यक्ष, बीडीओ एवं सीओ ने किया निरीक्षण
कोलेबिरा थाना गेट के पास सड़क किनारे खुले में नाली का पानी बहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत करने पर जिला परिषद अध्यक्ष एवं बीडीओ एवं को पहुंचे तथा निरीक्षण किया ।मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह लोगों के लापरवाही को दर्शाता है ,जिस पर बीडीओ ने कहा कि जल्द यहां पर पानी निकास हेतू नाली का निर्माण कराया जाएगा ,ताकि लोगो को दिक्कत ना हो।