नवाबगंज: बाराबंकी शहर में 2 घंटे में मिला जेवरात से भरा बैग, महिला ने ऑटो में भूल लिया था, पुलिस ने 5 लाख के गहने लौटाए
बाराबंकी में नगर कोतवाली पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए एक महिला का जेवरों से भरा बैग महज दो घंटे के भीतर वापस दिला दिया। इस बैग में करीब 5 लाख रुपये के गहने थे, जो महिला गीता जायसवाल ऑटो में भूल गई थीं। जानकारी के अनुसार, गीता जायसवाल शुक्रवार करीब 10 बजे किसी काम से ऑटो में सवार होकर अपने गंतव्य पर पहुंची थीं।