लखनऊ में UPSSSC दफ्तर के बाहर अलग-अलग भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद PET 2022 के तहत ग्राम पंचायत अधिकारी और जूनियर असिस्टेंट के हजारों पदों का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी लगातार धरना दे रहे हैं।
#upsssc #lucknow #protest #studentsprotest #recruitment #pet2022 #jobaspirants #uttarpradesh #breakingnews #primenewsnetwork #PrimeNews