मधुपुर में अचानक सरप्राइज ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाना निश्चित रूप से सराहनीय पहल है। इससे यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता और अनुशासन बढ़ता है।
लेकिन काश! इसी तरह आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी विशेष शिविर (कैंप) का आयोजन किया जाता।
इससे उन लोगों को काफी राहत मिलती, जो जानकारी के अभाव या सरकारी प्रक्रिया की जटिलताओं के कारण अब तक अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा पाए हैं।
नियमों का पालन करवाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है जनता को उन नियमों का पालन करने में सहयोग देना भी।
ऐसी पहल वास्तव में आम जनता के हित में एक सराहनीय कदम होती।
Deoghar, Deoghar | Oct 30, 2026