महोबा: महोबा के तहसील चौराहे पर युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिक
Mahoba, Mahoba | May 11, 2026 महोबा के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मिरतला गांव निवासी आकाश राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ मई को वह तहसील महोबा के पास खड़ा था। तभी गांव के प्रदुम्न, भरत, जयदेवी व बसौरा निवासी आशीष आए और उसे गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया तो यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।