हज़ारीबाग: बरही में किसान सशक्तिकरण का महापर्व, आधुनिक कृषि से बदली खेती की तस्वीर
बरही प्रखंड में जिला कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक मनोज यादव ने किया। मेले में आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, ड्रोन, सूक्ष्म सिंचाई और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद कर समस्याओं का समाधान बताया। उत्कृष्ट कृषकों को सम्मानित किया गया।