महाराजगंज: शिवगढ़ क्षेत्र में सर्प दंश और जहरीले जंतुओं के काटने के मामले नहीं थम रहे, कोटवा में किशोरी को सर्प ने डसा
11 जुलाई शनिवार की रात्रि 10:00 बजे एक किशोरी को सर्प ने डस लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया तो वही एक व्यक्ति को भी किसी जहरीले जंतु ने काट लिया था। जानकारी प्राप्त हुई कि लगातार क्षेत्र में जहरीले जंतुओं और सर्प दंश के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किशोरी का देर रात्रि का इलाज किया जा रहा था।