ब्रेकिंग न्यूज़ | देवरिया
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर अरविंद चौहान पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत सामान्य है। रविकिशन, शक्ति समेत तीन लोगों पर आरोप है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
Barhaj, Deoria | Oct 22, 2026