गुना नगर: बाल कल्याण समिति सदस्य पर अभद्रता का आरोप, अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, समिति सदस्य ने आरोपों को बताया निराधार
गुना में अधिवक्ताओं ने बाल कल्याण समिति सदस्य अनसूया रघुवंशी पर अभद्रता करने के आरोप लगाए है। 8 मई को कलेक्टर को दिए ज्ञापन में अधिवक्ता अमरीश रघुवंशी ने कहा, 29 अप्रैल 2026 को समिति में परिचित के साथ मित्र के नाते गया था इस दौरान अभद्रता की। समिति सदस्य अनसूया रघुवंशी ने कहा, आरोप निराधार है संबंधित को बाहर जाने कहा था, गलत प्रचार कर अनावश्यक तूल दे रहे है।