जमुई: बटपार के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा युवक देवघर रेफर
Jamui, Jamui | Apr 28, 2026 बटपार के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक को डॉक्टर द्वारा देवघर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह 10:00 बजे मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया।