दीगोद: लहसुन बेचकर लौटे युवक के खाते से 1.20 लाख रुपए 6 बार में निकले, युवक का आरोप- ओटीपी बताए बिना निकले रुपए
Digod, Kota | Sep 10, 2026 सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मोरपा गांव के रहने वाले लोकेश पुत्र देवलाल मालव साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। लोकेश करीब 15 दिन पहले कोटा मंडी में लहसुन बेचकर लौटे थे। उन्होंने 31 अगस्त को बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे जमा कराए थे। इसके बाद 7 सितंबर को उनके बैंक खाते से छह बार में कुल 1 लाख 20 हजार 628 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित लोकेश को मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने क