तुलसीपुर: हरहटा में तुलसीपुर के एसडीएम एवं अधीक्षक ने टीका उत्सव का शुभारंभ किया, टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया
स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित टीका उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को ग्राम सभा हरहटा के सब सेंटर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप जिलाधिकारी राकेश जयंत, ग्राम प्रधान अलाउद्दीन साह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। टीका उत्सव के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।