कोरबा: मड़वारानी पहाड़ पर युवक ने पत्नी से विवाद के बाद तनाव में आकर लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
Korba, Korba | Jun 7, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मड़वारानी पहाड़ पर एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक मानसिक तनाव में था।