आज दिनांक 13.10.2026 को राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पंचायतीराज चुनाव 2026 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामकेश मीना प्राचार्य, स्थानीय राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी ने की
विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक्टर सुमेर सिंह गुर्जर राजकीय जिला चिकित्सालय गंगापुर सिटी एवं श्री सोहन लाल गुप्ता उप प्रधानाचार्य रा उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारोली एवं श्री राजेन्द्र सारस्वत जिला साक्षरता विभाग सवाई माधोपुर उपस्थित रहे।
राजेंद्र सरस्वती जी ने कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को निर्भीक एवं बिना किसी लालच के पंचायत चुनाव में भागीदार होने के लिए कहा साथ ही विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
सोहनलाल गुप्ता ने सभी संभागियों को मतदान के महत्व के बारे मे बताते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
साथ ही श्री संतोष कुमार शर्मा जिला स्वीप कॉर्डिनेटर ने सभी से निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में कॉलेज के 230 विद्यार्थी एवं राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी का समस्त स्टाफ उपस्थित हुआ।