नरवर: लोड़ी माता मंदिर के पास दुकान में मिला ‘घोड़ा पछाड़’ सांप, सर्प मित्र ने सुरक्षित पकड़ा
शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे लोड़ी माता मंदिर के पास स्थित धनमंत कुशवाह की एक दुकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां एक जहरीला सांप दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सांप ‘घोड़ा पछाड़’ प्रजाति का बताया जा रहा है।