अशोक नगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अशोकनगर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 8 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं।