शिवहर: बुधवार देर रात नगर थाना पुलिस ने शहर के ब्रह्मस्थान चौक से एक भटकती हुई बच्ची को किया बरामद, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात शहर के ब्रह्मस्थान चौक से गश्ती के दौरान एक भटकती हुई बच्ची को बरामद किया है. बच्ची को बरामद करने के बाद नगर थाना पर रखा गया है व हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. कोई भी व्यक्ति इस बच्ची को पहचानते हैं तो नगर थाना पर आकर कानूनी प्रक्रिया करने के बाद बच्ची को ले जाए. शिवहर थाना- 9431822856