शिवहर: श्रम विभाग ने छापामारी अभियान चलाकर सुंदरपुर गैरेज से एक बच्चा को कराया मुक्त
श्रम विभाग शिवहर द्वारा आज जिले के विभिन्न ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट पर छापामारी अभियान चलाया गया है. इसी क्रम में सुंदरपुर गैरेज में छापामारी अभियान चलाने के दौरान एक बच्चा को बरामद किया गया है. बच्चा को बरामद करने के बाद बाल कल्याण समिति भेज दिया गया है. वहीं संबंधित प्रतिष्ठान पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आपको बता दे की बाल मजदूर करना कानूनी अपराध है।