शिवहर: कल 20 जून को नवाब हाई स्कूल में एक दिवसीय जॉब कैंप का होगा आयोजन: डीएम पंकज कुमार
डीएम पंकज कुमार ने बताया कि कल 20 जून को नवाब हाई स्कूल में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन की जा रही है. श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में नियोजनालय पदाधिकारी नंदकिशोर साह के नेतृत्व में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन कल 20 जून किया जाएगा. जिसमें चैतन्य इंडिया फाइन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 160 रिक्तियां अधिसूचित की गई है।