सहारनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवक लापता, घर से काम पर गया था, कारखाने से निकलने के बाद नहीं लौटा
सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी से 19 वर्षीय युवक मोनिस के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। मोनिस 20 अगस्त की सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वह नदीम कॉलोनी स्थित हीना मस्जिद के सामने कारखाने पहुंचा था। दोपहर को कारखाने से परिजनों को फोन कर बताया गया कि मोनिस वहां से चला गया है। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।