चैनपुर: चैनपुर में पागल कुत्ते का हमला, सात लोग घायल, दहशत फैली
चैनपुर प्रखंड मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आवारा एवं हिंसक कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार की अहले सुबह एक पागल कुत्ते ने अचानक हमला कर सात लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह पागल कुत्ते ने चैनपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में राह चलते लोगों को