मौजमाबाद: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जोड़े जाएंगे निजी डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी सेंटर, निजी होटल में हुई आमुखीकरण कार्यशाला
जयपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के निजी डायग्नोस्टिक व पैथालॉजी सेंटर्स को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) से जोड़ने के विषय पर शुक्रवार को आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 400 से अधिक पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, डायग्नोस्टिक लैब संचालक मौजुद रहे।