भोगांव: बेवर क्षेत्र में स्टेट बैंककर्मी का शव फंदे पर लटका मिला, 6 साल पहले हुई थी शादी
बेवर कस्बे के कुचलिया मोहल्ले में बुधवार रात एक स्टेट बैंक ठेकाकर्मी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।