एत्मादपुर: हाथरस में सत्संग सत्संग के दौरान भगदड़ में कस्बा एत्मादपुर की 02 महिलाओं की मौत, कई लापता
Etmadpur, Agra | Jul 3, 2024 कस्बा एत्मादपुर से कई गाड़ियों में लगभग 200 से अधिक महिलाएं और उनके परिजन हाथरस में हो रहे नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में गए थे। तभी अचानक भगदड़ मचने से सैकड़ो लोग काल के गाल में समा गए। जिसमें कस्बा एत्मादपुर के मोहल्ला कोठी की 50 वर्षीय संगीता और 35 वर्षीय गीता की मौत हो गई। वहीं कई महिलाएं गायब है। जिनके परिजन हैं उनके घर कोहराम मचा हुआ है