भीलवाड़ा: जिला अस्पताल में दिनदहाड़े मोबाइल चोरी, वार्ड में मचा हड़कंप; आरोपी को पकड़ा गया, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया गया
भीलवाड़ा शहर के जिला अस्पताल में रविवार दोपहर मेल सर्जिकल वार्ड में मोबाइल चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी करते एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।मौके पर मौजूद लोगों और होमगार्ड कर्मियों ने आरोपी को काबू में कर लिया और बाद में भीमगंज पुलिस के हवाले कर दिया।