बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में श्रद्धा के साथ मनाया गया हरितालिका तीज व्रत, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सुहाग
बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 5 बजे हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में तीज को लेकर उत्साह नजर आया। व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर सोलह श्रृंगार किया और हाथों में मेहंदी रचाई।