मंझनपुर: निबिहा गांव में तीजा पर मेहमानों को खाना खिला रहे किशोर से हुई मारपीट, मां ने कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के निबिहा गांव में रविवार रात मेहमानों को खाना खिला रहे एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया है कि घटना की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।