प्रतापगढ़: अन्तू के डूहिया गांव हत्याकाण्ड में फरार चार अभियुक्तों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
थाना अन्तू थाना के डूहिया गाँव मे हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों—शिवशंकर मिश्रा, विकास पाण्डेय, विवेक पाण्डेय और विपिन तिवारी पर रविवार शाम 8 बजे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसे पुरस्कृत किया जाएगा।