बाह: बूथ संख्या 294 जैतपुर में दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का विधायक रानी पक्षालिका का सिंह ने किया संचालन
भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी से जुड़े नेताओं ने भी जमीन स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीवार लेखन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बूथ संख्या 294 जैतपुर में विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने दीवार लेखन कार्यक्रम का संचालन किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों जानकारी दी।