कासगंज: कासगंज जिले के डीएम प्रणय सिंह की फोटो वाट्सएप पर लगाकर खुद को डीएम बताने का मामला, प्रशासन ने लोगों को किया जागरूक
डीएम प्रणय सिंह का फोटो Whastapp प्रोफाइल पर लगा कर स्वयं को व्यक्ति जिलाधिकारी बता रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी की फोटो का दुरुपयोग करते हुए विश्वास में लेने का प्रयास किया जा रहा है। तथा तत्काल पैसे ट्रांसफर करने हेतु लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। जो फर्जी एवं धोखाधड़ी का प्रयास है। आरोपी के खिलाफ साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।