कैराना: कांधला में दो युवकों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर किया गया घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
कांधला में बाईपास मार्ग पर दो युवकों पर हमले का मामला सामने आया है। बुधवार प्रात: करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार, राकिब व आसिफ नामक युवक ट्रक रिपेयरिंग करा रहे थे। आरोप है कि तभी आधा दर्जन से अधिक युवक लाठी—डंडों व रॉड से लैस होकर वहां पहुंचे, जिन्होंने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।