बैरगनिया में अनिल कुमार का सम्मान, नगर संगठन की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प
बैरगनिया। शबनम गार्डन में आयोजित जदयू की प्रखंड कार्यकारिणी बैठक के दौरान बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के अनिल कुमार को नगर अध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया गया। जदयू के सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा और प्रखंड अध्यक्ष मो बशीर अंसारी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान के बाद अनिल कुमार ने कहा कि वे नगर अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार के लक्ष्य को लेकर वे संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करते रहेंगे।
मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला महासचिव उदय पाठक, प्रदेश नेता शंकर बैठा, जिला महिला अध्यक्ष कामिनी पटेल, प्रदेश सदस्य पूनम पटेल, किसान सलाहकार एवं प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।