चित्तौड़गढ़: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया गया आयोजन
चित्तौड़गढ़ में निंबाहेड़ा मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने उनकी जीवनी के बारे में सभी को अवगत करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।