चित्तौड़गढ़: जिले के 35734 पेंशनर्स की सामाजिक सुरक्षा पेंशन संकट में, वार्षिक सत्यापन नहीं कराने पर रोकी जा सकती है पेंशन
जिले के 35734 पेंशनर्स की सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर संकट के बादल मंडरा रहे है। वार्षिक सत्यापन नहीं कराने पर उनकी पेंशन रोकी जा सकती है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक असीन शर्मा ने बताया कि जिले में 86.01% पेंशनर्स द्वारा ही वार्षिक भौतिक सत्यापन कराया गया है। सत्यापन कराने का एक और मौका देते हुए 31 मई तक का समय दिया गया है।