चित्तौड़गढ़: शहीद मेजर नटवर सिंह विद्यालय में वाणिज्य वर्ग परिणाम 100 प्रतिशत छात्रों का किया स्वागत सम्मान
प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सत्र 2023-24 के १२वीं के परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग के 96 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग के 100 प्रतिशत, कला वर्ग के 95 प्रतिशत और कृषि संकाय के 96 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। स्थानीय विद्यालय में इस सत्र में 182 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से जसवन्त मीणा कक्षा 12 कला संकाय ने सर्वोच्च 97% अंक प्राप्त किए हैं।