चित्तौड़गढ़: पूर्व PM स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय में युवा कांग्रेस द्वारा लगाए गए शिविर में 31 यूनिट रक्तदान
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज जिला चिकित्सालय में युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 31 यूनिट रक्तदान हुआ। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव युवराज श्रीमाली ने बताया कि पार्टी कार्यालय में श्रधान्जली समारोह के बाद उक्त शिविर लगाया गया। उन्होने राजीव गांधी को डिजिटल क्रांति का जनक बताया।