डुमरा: सीतामढ़ी में रूट चार्ट के विरोध में ऑटो चालकों का हंगामा, यात्रियों को बीच रास्ते उतारा
सीतामढ़ी जिले में जिला प्रशासन द्वारा लागू किए गए नए ऑटो रूट चार्ट का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ऑटो चालक सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के फैसले के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कई ऑटो चालकों ने अपने वाहनों से यात्रियों को बीच रास्ते ही उतार दिया।