गिरिडीह: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में डीसी ऑफिस सभाकक्ष में की गई चुनाव को लेकर गठित सेल के कार्यों की समीक्षा
उपयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को 12 बजे डीसी ऑफिस सभाकक्ष में चुनाव के निमित गठित सेल के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीसी ने समीक्षा करते हुए सभी कोषांगों के कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करें।