गिरिडीह: निर्माणाधीन मकान से गिरकर घायल हुए पचंबा निवासी व्यक्ति की नवजीवन नर्सिंग होम में हुई मौत
सेंट्रिंग खोलने के दौरान गिरकर घायल हुआ पचंबा निवासी दीपक कुमार वर्मा की मौत इलाज के क्रम में नवजीवन नर्सिंग होम में हो गई। बुधवार को 11 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।लेकिन मुआवजे की मांग के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसको लेकर मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि हम दोनों भाई मिलकर सेंट्रिंग का काम करते थे।